Bikaner Bikaner District Rajasthan

रोटरी राज्यस्तरीय राजस्थानी भाषा-साहित्य पुरस्कारों की घोषणा

रोटरी राज्यस्तरीय राजस्थानी भाषा-साहित्य पुरस्कारों की घोषणा
बीकानेर। रोटेरी क्लब बीकानेर द्वारा राजस्थानी भाषा और साहित्य से सबंधित साहित्यकारों को प्रतिवर्ष राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। रोटरी क्लब अध्यक्ष दीनदयाल व्यास ने बताया कि प्रथम राजस्थानी पुरस्कार 51000/- (इक्याव हजार) का ‘‘कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार’’ राजस्थानी और हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री जानकीनारायण श्रीमाली को घोषित किया गया है। श्री जानकीनारायण श्रीमाली ंराजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति और हिन्दी के जानकार विद्वान हैं। रोटरी क्लब प्रान्त 3053 के रोटे मनमोहन कल्याणी ने बताया कि राजस्थानी भाषा का ‘‘खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार’’ चूरू के लेखक राजेन्द्र शर्मा ‘मुसाफिर’ की कहानी संग्रह ‘‘सत्त बोल्यां गत्त है’’ को दिया जायेगा। ‘‘ब्रज उर्मि अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार’’ डॉ. सुमन बिस्सा, जोधपुर की कविता की पुस्तक ‘‘अंतस रा सुर सांतरा’’ पुस्तक को घोषित हुआ है।मनमोहन कल्याणी ने बताया कि ‘‘सुन्दरदेवी-तुलसीदास हर्ष राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार’’ केकड़ी की महिला लेखिका विमला नागला की बाल साहित्य पोथी ‘हेत रो परवानो’ को दिया जायेगा। रोटरी क्लब, बीकानेर के राज्य स्तरीय पुरस्कारों का वितरण समारोह आगामी माह अक्टूबर, 2025 को रोटरी क्लब सभागार में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *