

एक शाम मजरूह सुल्तानपुरी एस डी बर्मन के नाम 7 अक्टूबर को
बीकानेर। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप बीकानेर द्वारा 7 अक्टूबर को महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम में हिंदी सिनेमा के जाने-माने गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी की व संगीतकार एस डी बर्मन की स्मृति में एक शाम के नाम मजरूह सुल्तानपुरी संगीतकार एस डी बर्मन के नाम आयोजित की जाएगी। संस्था अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम होंगे। अध्यक्षता संयुक्त रूप से एम आर मुगल व मो सदीक चौहान करेंगे।
