Udaipur

137 करोड़ की लागत से सिटी स्टेशन से कलेक्टर के बंगले तक बनेगा एलिवेटेड रोड

सिटी स्टेशन से कलक्टर के बंगले तक प्रस्तावित टू लेन एलिवेटेड रोड अब मूर्त रूप लेगा। कोर्ट कचहरी, कई तरह के विरोध निपटाने के बाद सोमवार को इसका भूमि पूजन किया जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो दो साल में यह बनकर तैयार हो जाएगा और इस पर वाहन दौडेंगे।

भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया होंगे, जबकि अध्यक्षता स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा करेंगे। इसके अलावा अतिथि के रूप में सांसद मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा व यूडीए पूर्व अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली होंगे। महापौर गोविंद सिंह टांक, उपमहापौर पारस सिंघवी, निर्माण समिति अध्यक्ष आशीष कोठारी सहित निगम का स्टाफ व समस्त पार्षद मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *