

अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन 4 जनवरी से
पोस्टर का हुआ विमोचन
बीकानेर। धर्मनगरी बीकानेर में श्री श्री 1008 श्री उदयगिरि जी महाराज के समाधि परिसर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है । कार्यक्रम संयोजक रौनक पुरोहित ने बताया कि 4 जनवरी 2025 को अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन होगा वही 5 जनवरी 2025 को मल थाली महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में करणी दान हर्ष महाराजा ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान सुनील हर्ष, आशुतोष हर्ष ,शरद कुमार, मुकेश कुमार, के.लाल जोशी, अमित हर्ष ,किशन हर्ष, नर्सिंग किराडू अनिल हर्ष रवि हर्ष एवं लक्ष्मीनारायण हर्ष आदि मौके पर मौजूद रहे।
