


बीकानेर। राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि.(आरसीडीएफ) जयपुर के निर्देशानुसार उरमूल डेयरी बीकानेर के विपणन व गुण नियंत्रण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दूध का दूध और पानी का पानी-शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में दूध जांच शिविर सुजानदेसर स्थित सरस बूथ संख्या-1231, धोबी तलाई, रानीबाजार पर आयोजित हुआ। अभियान प्रभारी शुभम गुलाटी ने बताया कि कुल 37 सैम्पल आए, जिसमें से 31 सैम्पल फैल और केवल 06 सैम्पल पास हुए। दो-दो सैम्पल ऐसे भी पाए गए जिनमें स्टार्च और सुक्रोज की मिलावट पाई गई,तथा एक सैम्पल जिसमें स्टार्च, सुक्रोज, साल्ट, ग्लूकोज सभी की मिलावट पाई गई। बूथ संचालक गौरीशंकर व असलम ने भी जांच शिविर में सहयोग किया।
