Bikaner Bikaner District Rajasthan

गांव कतरियासर में प्रौढ़ शिक्षा एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं जागरूकता कार्यक्रम

गांव कतरियासर में प्रौढ़ शिक्षा एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं जागरूकता कार्यक्रम
बीकानेर। यूनिवर्सिटी-सोशल रिस्पोसिबिलिटी के तहत डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा गोद लिए गांव कतरियासर में शनिवार को अविनाश भार्गव उपाध्यक्ष, बीकानेर प्रौढ शिक्षण समिति के निर्देशन में प्रौढ शिक्षा एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत कार्यलय में किया गया। शिविर में वक्ताओं ने बालिका शिक्षा कि महत्ता एवं आवश्यकता को विस्तार से बताया और निदेशक जन शिक्षण संस्थान श्री ओम प्रकाश सुथार ने जन शिक्षण संस्थान के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। ग्राम वासियों ने कार्यक्रम में उत्सुकता से भाग लिया। शिविर का प्रबंधन डॉ. सुनील कुमार, सहायक आचार्य डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर ने किया। इस शिविर के आयोजन में सहायक आचार्य वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर डॉ. मैना कुमारी, कार्यक्रम अधिकारी जन शिक्षण संस्थान महेश उपाध्याय तथा ग्राम वासियों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *