Bikaner Bikaner District Rajasthan

एक्यूप्रेशर शिविर प्रारंभ

एक्यूप्रेशर शिविर प्रारंभ
बीकानेर। प्रीति क्लब, बीकानेर द्वारा स्व. दामोदरदास श्रीमती श्रिया देवी एवं गणेश राठी पुण्य स्मृति में, महेश राठी एवं राठी परिवार के सहयोग से एक्यूप्रेशर एवं योग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ माहेश्वरी सदन में हुआ। शिविर में गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर राधेश्याम राठी, तोलाराम पेड़ीवाल, सत्यनारायण राठी, बालकिशन थिरानी, अश्विनी पचीसिया, बृजमोहन चांडक, अरुण करनानी, दाउलाल बिन्नानी, शिवनारायण राठी, विशाल मोहता, सुरेश सिंघी, ओमप्रकाश करनानी, सुनील दम्मानी, भवानी शंकर राठी, राकेश जाजू, बाबूलाल मोहता, नारायण डागा, घनश्याम कल्याणी, जगदीश कोठारी, निकुंज लोहिया. संजय पेड़ीवाल सहित अनेक समाजबंधुओं ने शिरकत की। पेड़ीवाल ने बताया कि शिविर के पहले दिन मरीजों ने बड़ी संख्या में परामर्श एवं उपचार करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *