Bikaner Bikaner District Rajasthan

अभिनिष्क्रमण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया

अभिनिष्क्रमण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया
बीकानेर। आचार्य भिक्षु के 267वें अभिनिष्क्रमण दिवस के अवसर पर जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ द्वारा श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुनिश्री अमृत कुमार ने आचार्य भिक्षु के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन त्याग, अनुशासन और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने बताया कि राम नवमी और आचार्य भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस में कई समानताएं देखने को मिलती हैं, जो समाज को प्रेरणा प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित विमल विहारी मुनिश्री, प्रबोध मुनिश्री एवं उपशम मुनिश्री ने कहा कि आचार्य भिक्षु केवल एक संप्रदाय के प्रवर्तक ही नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक और तत्वज्ञान के मर्मज्ञ भी थे। समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों ने सामायिक कर आचार्य भिक्षु को भावांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *