

अबेकस एकेडमी के विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
बीकानेर। अबेकस चैंम्स अकादमी नई दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अबेकस चैंपयनशिप प्रतियोगिता में भीनासर स्थित अबेकस एकेडमी के सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। भीनासर केंद्र की समन्वयक कनुप्रिया शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अकादमी की ओर से अलग अलग स्तर पर आयोजित परीक्षा में अनिरुद्ध ,निर्भीक ,कार्तिक,धैर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महीप, दक्ष, अविका दूसरे तथा युक्ति तीसरे स्थान पर रही।
