Bikaner Bikaner District Rajasthan

आप की जिला कार्यकारिणी घोषित

आप की जिला कार्यकारिणी घोषित
बीकानेर। आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज, संगठन महासचिव विश्वेश्द्र, संभाग सचिव राजवीर माली, प्रदेश महासचिव कीर्ति पाठक के निर्देश पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ द्वारा घोषित की गई। कार्यकारिणी में प्रोफेसर सलवीर समेजा को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त विनोद मोदी को जिला उपाध्यक्ष,अहमद खान को जिला सचिव,वाजिद कोहारी को जिला युवा अध्यक्ष तथा रणवीर को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों की भी नियुक्तियां की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *