Bikaner Bikaner District Rajasthan

नारी वंदन प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित

नारी वंदन प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। विनोबा बस्ती में आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान व महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर के संयुक्त तत्वाधान में नारी वंदन प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान अध्यक्ष डॉ.अर्पिता गुप्ता ने बताया कि पिछले कई वर्षों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व हस्त कार्यों में दक्ष करने के लिए निःशुल्क वर्कशॉप लगाकर उन्हें मानसिक शारीरिक आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। त्रिलोक चंद बाफ़ना, सचिव वीर चन्द्र कुमार राखेचा ने कहा की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने से महिलाओं को ही नहीं उनके परिवारों, समुदायों और समाज को भी लाभ होता है। इस मौके पर 12 महिलाओं सुमन अनीता सरिता पूजा मंजू इंदिरा विमला रुकमा पुष्पा मरियम खुशबू रेखा आदि का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *