Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान की शुरुआत

एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान की शुरुआत
बीकानेर। समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी व राजस्थान पुलिस के सयुक्त तत्वाधान में एमएम ग्राउंड से एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान का शुभारंभ किया।
इस अभियान में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बीकानेर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य पुलिस विभाग से सीओ सिटी श्रवण दास संत, नया शहर थाने के एसएचओ विक्रम तिवाड़ी ओम जी सोनगरा ,शहर व देहात भाजपा युवा अध्यक्ष वेदव्यास और जसराज सिंवर ने विशेष रूप से भाग लिया।भाजपा जिला अध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि यह अभियान समाज में सकरात्मक बदलाव लाने का एक प्रयास है युवाओ को जागरूक करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि संगठन प्रत्येक वार्ड में नशा मुक्ति के लिए विशेष बैठकें आयोजित करेगा। इन बैठकों में नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की जाएगी और लोगों को नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सीओ सिटी श्रवण दास संत ने कहा, “नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नहीं, बल्कि समाज की जड़ों को कमजोर करता है। हमें इसे जड़ से खत्म करना होगा।“
जनजागरूकता और सामूहिक संकल्प
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा नशे के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होकर काम करने के संकल्प के साथ हुआ। अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, रैलियां, और कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।
कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी का यह प्रयास न केवल नशे के खिलाफ चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, बल्कि समाज को इस गंभीर समस्या से उबारने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। कार्यक्रम में श्याम जी चौधरी महामंत्री भाजपा,पूर्व पार्सद गिरिराज जोशी,राकेश हर्ष,बाला स्वामी,सपना तंवर,मंजू जेन,शारदा नायक,सरोज राठौर, प्रियंका जी,ममता भाटी, खुशबू, मंजू सेवग,निव्या भाटी,छनि प्रभु, गणेश दास व्यास,ललित व्यास हेप्सा,प्रकाश व्यास,एडवोकेट गोपाल जी झाखड़,तनुज सारस्वत,नितिन गौड़,दुष्यन्त गहलोत,विजय सिंह ,मोहित आचार्य,मुकुलआचार्य, तनवीर भाटी ,सौरभ आचार्य,देवानन्द चांवरिया,शिव सुथार,अनिल आचार्य,अरुण आचार्य ,गणेश रंगा,मनीष हर्ष,महेश व्यास ,नारायण हर्ष,गंजिया महाराज,राजू क्रोनिया,गोपाल ओझा,मनोज पारीक,एल. के.बन्ना, मुरली गेहलोत,गोवेर्धन भाटी,बालू काका,अमित व्यास,राधे सारस्वत,घनश्याम सारस्वत,अंकित पुरोहित,राहुल व्यास,मनीष पुरोहित,सेठी किराडू,बसंत रंगा,गोपाल बिस्सा,गोविंद बिस्सा,रोहन मोदी,किशन किराडू,राहुल पुरोहित,वीरेंद्र जोशी,पुनीत जोशी,प्रेम भादनी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *