Bikaner Bikaner District Rajasthan

शहीद स्मारक पर समर्पण और सम्मान की अनोखी प्रस्तुति

शहीद स्मारक पर समर्पण और सम्मान की अनोखी प्रस्तुति
बीकानेर। अवर फॉर नेशन द्वारा शहीद कैप्टन चंदर चौधरी स्मारक परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। टीम ने पूरे उत्साह, और जिम्मेदारी के साथ सफाई कार्य प्रारम्भ किया। स्मारक परिसर में स्थित टैंक के नीचे लंबे समय से जमा कचरा बड़ी मात्रा में इकट्ठा था। टीम के सदस्यों ने साफ किया। इसी प्रकार एयरक्राफ्ट स्मारक के नीचे भी कचरा जमा था, जिसे टीम ने व्यवस्थित किया। सफाई अभियान में गुरमोहन सेठी, नरेश गुरेज़ा, अरुण चम, रमेश उपाध्याय, ब्। सुधीश शर्मा, इन्द्र सिंह, मानक व्यास, डॉ. विजेंद्र त्रिपाठी, डॉ. विशाल मलिक, वंदना शर्मा, सुशील शर्मा, मोह. हसन, रामहंस मीणा, सुरभि शर्मा, दीपा सिंह, कपिला शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, राजेंद्र सिंह राठौड़, गौरीशंकर स्वामी अािद मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *