Bikaner Bikaner District Rajasthan

एक प्रधानाचार्य निलम्बित, वरिष्ठ अध्यापक के विरुद्ध चार्जशीट जारी करने के दिए निर्देश

एक प्रधानाचार्य निलम्बित, वरिष्ठ अध्यापक के विरुद्ध चार्जशीट जारी करने के दिए निर्देश
बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बुधवार को बीकानेर, चूरू और सीकर जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों और कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जाट ने बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के श्री कन्हैया लाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और सातलेरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। चूरू जिले के रतनगढ़ ब्लॉक के राजलदेसर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय और सांगासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। वहीं सीकर के नेछवा ब्लॉक के गनेडा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का अवलोकन भी किया। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय और सीकर के डीएलएड विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांगासर में मिड डे मील कार्यक्रम सुचारू संचालन नियमानुसार नहीं होने, विद्यालय में टाइम टेबल का अभाव होने, शैक्षणिक व अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित नहीं पाए जाने को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमन्त कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया गया। निलंबन काल में इनका मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय रहेगा। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के श्री कन्हैया लाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के एक वरिष्ठ अध्यापक द्वारा प्रखर 2.0 के संबंध में पूछे गए सवालों का सही जवाब नहीं दिए जाने को भी गंभीरता से लिया और उनके विरुद्ध 17 सीसीए चार्जशीट जारी किए जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *