

विवेकनाथ बस्ती में हिन्दू सम्मेलन आयोजित
बीकानेर। विवेकनाथ बस्ती, नत्थूसर बास में आयोजित हिन्दू सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन नवलेश्वर मठ, विवेकनाथ जी बगेची परिसर आयोजित में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं विवेकनाथ बस्ती के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन में भारत माता पूजन,संतों का आशीर्वचन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ वाचन, महिलाओं द्वारा सामूहिक भजन-कीर्तन हुआ। महाराज जी ने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण, युवाओं को संस्कारवान जीवन अपनाने तथा समाज को नशामुक्त और संगठित बनाने का आह्वान किया। नन्दकिशोर गहलोत बताया कि सम्मेलन में मातृशक्ति एवं युवाओं का विशेष योगदान रहा।
