Bikaner Bikaner District Rajasthan

नागणेची बस्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन

नागणेची बस्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन
बीकानेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में शहर की विभिन्न बस्तियों में हो रही हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला के अंतर्गत नागणेची बस्ती के सामुदायिक भवन में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता आयोजन समिति के संयोजक बलवेन्द्र यादव के साथ निर्मल कामरा जी, मेहरबान सिंह रितु एवं मीरा की सहभागिता रही। कार्यक्रम में स्वामी विमर्शानंदगिरी जी महाराज ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति वेदमूलक है,और मानव कल्याण पर आधारित है उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ण व्यवस्था जन्म से नहीं बल्कि गुण और कर्म के आधार पर निर्धारित होती है,इसी कारण समाज में सभी वर्गों के लोग मिलजुल कर बिना भेदभाव के रहते थे। मंच पर संगठित होने का आह्वान किया तथा वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को जीवन में उतरने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *