

गणिवर्य, मुनि व साध्वीवृंद की भाव पूर्ण विदाई
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के गणिवर्य मुनि मेहुल प्रभ सागर म.सा. मुनि मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला व शंखनिधि श्रीजी के संबोधि चातुर्मास 2025 के समापन विदाई समारोह रविवार रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में हुआ। गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा. व साध्वी दीपमाला श्रीजी आदिठाणा रविवार को ही उदासर के लिए विहार कर गए। उदासर में सोमवार को मुनि व साध्वीवृंद के सान्निध्य में देवी महालक्ष्मी, दादा गुरुदेव जिन कुशल सूरी व भैरवजी की प्रतिमा की प्रतिष्ठा होगी।
