Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

नाटक एवं भजन कार्यशाला का आयोजन

नाटक एवं भजन कार्यशाला का आयोजन
बीकानेर। अजित फाउण्डेशन एवं उरमूल सीमान्त समीति, बज्जू के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय नाटक एवं भजन कार्यशाला का आयोजन हुआ। बज्जू में स्थित उरमूल सीमान्त संस्थान में किशोरी बालिकाओं को बाल विवाह एवं मोबाईल का चक्रव्यूह नाटक तैयार करवाएं गए तथा उनका मंचन भी किया गया। बाल विवाह पर केन्द्रित नाटक वरिष्ठ बाल साहित्यकार दीनदयाल उपाध्याय, हनुमानगढ़ द्वारा कृत था तथा मोबाईल का चक्रव्यूह नाटक संजय श्रीमाली द्वारा कृत था।नाटक का निर्देशन करते हुए संजय श्रीमाली ने बताया कि नाट्य के द्वारा हम अपनी बात बहुत ही सरल एवं सहजता से संप्रेष्ण कर सकते है। नाटक सीधा दर्शकों के मन को छूता है जिससे वह नाटक के साथ आत्मसात होते है। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सामाजिक कार्यकर्ता सुशिला ओझा ने कहा कि हमें सामाजिक मुद्दों को उठाना चाहिए इसके लिए माध्यम कुछ भी हो सकता है। हमारे छोटे-छोटे प्रयासों से ही हम समाज में अपना योगदान दे सकते है। कार्यक्रम में सुनिता श्रीमाली द्वारा मीरा के भजन, कबीर वाणी, गज़ल आदि किशोरी बालिकाओं को गायकी के बारे में बताया तथा उनसे निरन्तर अभ्यास करवा कर भजन तथा कबीर वाणी गायन हेतु प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *