

अक्षर ज्ञान के साथ आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर वार्ता का आयोजन
बीकानेर। बिनानी कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन महाविद्यालय में श्रमदान, योग, व्याख्या, तथा आकाशवाणी द्वारा एक वार्ता का आयोजन किया गया। डॉ. अशोक व्यास ने बताया कि शिविर में बीकानेर आकाशवाणी के द्वारा आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें ‘युवा तरंग- आकाशवाणी के संग’ कार्यक्रम के तहत एक आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 9 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें वंशिका व्यास विजेता रही। व्यास के साथ गोद ली गयी कच्ची बस्ती भाटों के बास में स्वयंसेविकाओं द्वारा वहां रहने वाले बच्चों एवं प्रौढ़ महिलाओं को साक्षरता मिशन के तहत अक्षर ज्ञान का शुभारम्भ किया गया।
