

समन्वय समिति का गठन
बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत मनरेगा योजना को पूर्व की भांति यथावत रखने एवं जिले भर में होने वाले आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया गया है। जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य काम के अधिकार की रक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करना तथा मनरेगा से संबंधित नए कानून के विरोध में जन-आंदोलन को मजबूती प्रदान करना है।
