Bikaner Bikaner District Rajasthan

राजस्थानी भाषा अकादमी में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थानी भाषा अकादमी में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी में रविवार को ‘वन्दे मातरम् @150’ के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम के तहत अकादमी कार्मिकों द्वारा अकादमी परिसर की साफ-सफाई की गई। अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि इस दौरान अकादमी पुस्तकालय, वाचनालय व विभिन्न कमरों की सफाई की गई। कनिष्ठ लेखाकार अंजली टाक, वरिष्ठ सहायक श्रीनिवास थानवी, कानसिंह, मनोज मोदी, रोहित कुमार स्वामी आदि ने पूर्ण मनोयोग से अकादमी परिसर को स्वच्छ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *