

तीन दिवसीय महोत्सव में 31 मार्च को निकलेगी शोभा यात्रा
बीकानेर। जैन महासभा द्वारा इस वर्ष भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक श्रद्धा साथ मनाया जाएगा। महासभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में इस बार आयोजन को तीन दिवसीय महोत्सव का रूप दिया गया है। जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि 29 मार्च को सेवा दिवस के रूप में अस्पताल व अन्य जगहों पर फल वितरण किया जाएगा। सोमवार, 30 मार्च को गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर में एक शाम भगवान महावीर के नाम भव्य भक्ति संध्या का आयोजन होगा। 31 मार्च मंगलवार को शोभा यात्रा निकाली जायेगी।
