Bikaner Bikaner District Rajasthan

हर वर्ग के लिए संतुलित बजट

हर वर्ग के लिए संतुलित बजट
बीकानेर। नगर विकास न्यास के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका ने कहा कि मोदी सरकार ने इस बजट के माध्यम से एक बार फिर सिद्ध किया है कि सुशासन, नवाचार और समावेशी विकास ही देश की प्रगति का मूल मंत्र है। यह बजट आत्मविश्वास, आशा और तेज़ प्रगति का प्रतीक है। बजट में मध्यमवर्गीय परिवार के साथ ही हर वर्ग का ध्यान रखा गया है वर्ष 2047 में विकसित भारत के आधारभूत ढांचे की परिकल्पना इस बजट में की गई है किसान, मजदूर, महिला और युवा इन चारों वर्गों का बजट में पूर्ण रूप से ध्यान रखा गया है। अकेले कृषि विभाग को 1,40528.78 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जिसमें कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान पर 9,967 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे फसलों की नई किस्में, बेहतर तकनीक और जलवायु के अनुकूल खेती को बढ़ावा मिल सकेगा। कुल मिलाकर हर वर्ग के लिए यह बजट संतुलित और लाभदायी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *