Bikaner Bikaner District धर्म

बाला त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर में डांडिया महोत्सव आयोजित

बाला त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर में डांडिया महोत्सव आयोजित
बीकानेर। दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर नत्थूसर गेट के बाहर स्थित श्री राजराजेश्वरी बाला त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर में तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में मां भगवती की आराधना के साथ डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने भक्तिमय माहौल को उत्सवी रंग दिया। रंग-बिरंगी रोशनियों से सजे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने मां के जयकारों के बीच उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला एवं बीकानेर के महापौर अनिल कल्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महोत्सव का शुभारंभ मां बाला त्रिपुरा सुन्दरी की विधिवत महाआरती के साथ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद पारंपरिक भक्ति संगीत के बीच डांडिया कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। मंदिर के पुजारी पं. ग्वालदत्त व्यास ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर प्रांगण में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं पाठों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें नव पारायण, ललिता सहस्रनाम, दुर्गा सप्तशती, बावन भैरव तथा चौसठ जोगनी के पाठ शामिल हैं। इन आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालु मां भगवती की आराधना कर आध्यात्मिक शांति एवं जनकल्याण की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *