Bikaner Bikaner District Rajasthan

डेहरू माता मंदिर में नवरात्र अनुष्ठान जारी

सोमवार को कन्या पूजन, सुंदरकांड, यज्ञ की पूर्णाहुति व महाप्रसादी के साथ होगा समापन
बीकानेर। डेहरू माता मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय नवरात्र आयोजन के तहत धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी है। समिति के अध्यक्ष पवन पुरोहित ने बताया कि वेदपाठी ब्राह्मणों के सानिध्य में प्रतिदिन माता जी का अभिषेक, श्रृंगार एवं यज्ञ किया जा रहा है। इन धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग ले रहे हैं। भंवर पुरोहित ने बताया कि आयोजन के अंतर्गत भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से माता की आराधना की। उन्होंने बताया कि सोमवार को कन्या पूजन, सुंदरकांड पाठ, यज्ञ की पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा। इन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही नौ दिवसीय नवरात्र आयोजन का समापन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *