Bikaner Bikaner District Rajasthan

रंगोली के जरिए छात्राओं ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

रंगोली के जरिए छात्राओं ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
बीकानेर/कोलायत। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, खारी चारणान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 17 वर्षीय छात्राओं ने रंगोली बनाकर लोकतंत्र में मतदान के महत्व और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का संदेश दिया। विद्यालय की शिक्षिका सुनीता स्वामी के सानिध्य में छात्राओं ने रंग-बिरंगे रंगों से आकर्षक रंगोली तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य हर्ष रानी गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवा पीढ़ी का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को मताधिकार के महत्व की जानकारी देते हुए अपने परिवार और आसपास के लोगों को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *