Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

आशापुरा माता के नवरात्रि मेले में 19 से 22 अक्टूबर तक चलेगा भंडारा

आशापुरा माता के नवरात्रि मेले में 19 से 22 अक्टूबर तक चलेगा भंडारा
बीकानेर। पोकरण स्थित मां आशापुरा माता के शारदीय नवरात्रि मेले के अवसर पर आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट, बीकानेर की ओर से यात्रियों की सुविधार्थ 19 से 22 अक्टूबर तक भंडारा आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर जोशी ने बताया कि मां आशापुरा माता के मंदिर में अष्टमी से भंडारे का आयोजन शुरू होगा। दशमी के अवसर पर कड़ाही का प्रसाद वितरित किया जाएगा। समिति के सचिव रामेश्वर बिस्सा ने बताया कि मेले के अवसर पर कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, फलौदी सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए समिति की ओर से भंडारे की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर 4 अक्टूबर को समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *