

शिक्षा, खेल व कला-संस्कृति की 214 प्रतिभाओं का सम्मान
बीकानेर। राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा, बीकानेर की ओर से धरणीधर ऑडिटोरियम में शाकद्वीपीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, खेल, कला-संस्कृति, विभिन्न विभागों सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 214 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष गणेश दास सेवग ने की। मुख्य अतिथि शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण सभा, जयपुर के अध्यक्ष एवं विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप व्यास थे। विशिष्ट अतिथियों में हरीश बी. शर्मा, महेश भोजक, राजेश शर्मा, समाजसेवी बनवारी लाल पांडे एवं जेठमल शर्मा शामिल रहे। समारोह में जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। खेल, कला-संस्कृति, विभिन्न विभागों एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वालों के साथ समाज की नवनिर्वाचित पार्षद सुषमा शर्मा (बीकानेर), रेखा भोजक (सरदारशहर) एवं प्रदीप पांडे (राजलदेसर) का भी सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि कुलदीप व्यास ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए गौरव का विषय हैं। प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक एकता, आपसी सहयोग एवं सद्भाव को मजबूत करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शाकद्वीपीय समाज की प्रतिभाएं शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, व्यवसाय, पत्रकारिता एवं सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर अपनी पहचान बना रही हैं। समारोह में किशोर सेवग, दिलीप सेवग, मनोज शर्मा, शंकर सेवग, रविन्द्र शर्मा, जुगल किशोर सेवग, शिवरतन सेवग, हरीश भोजक, विकास शर्मा सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
