Bikaner Bikaner District Rajasthan

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन 18 से

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन 18 से
बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 एवं 19 सितम्बर को गंगाराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भुट्टो का चौराहा, गजनेर रोड, बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष आनन्द पारीक ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षा के उन्नयन एवं नई शिक्षा नीति को लेकर गहन चिंतन-मनन किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, सेवा संबंधी विषयों एवं शिक्षा व्यवस्था में सुधार के मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। यतीश वर्मा ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिले के शिक्षकों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *