Bikaner Bikaner District Rajasthan

महावीर इंटरनेशनल की वाद-विवाद प्रतियोगिता में हर्षिता ओझा प्रथम

महावीर इंटरनेशनल की वाद-विवाद प्रतियोगिता में हर्षिता ओझा प्रथम
बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल की ओर से विद्यार्थियों में विचारों की अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास, तर्कशक्ति एवं नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता का द्वितीय चरण रामपुरिया उमाविद्यालय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में त्रिलोक चंद बाफना ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का प्रथम चरण शहर के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया गया था, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने द्वितीय चरण में भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निर्धारित विषय के पक्ष एवं विपक्ष में प्रभावी ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपनी तार्किक क्षमता, विषय-ज्ञान, भाषा, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुतीकरण कौशल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि संतोष बांठिया ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। वीर टोडर मल चोपड़ा, डॉ. प्रोफेसर धनपत रामपुरिया एवं दिव्या कोचर ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में हर्षिता ओझा ने प्रथम तथा सलोनी शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनोज बैद, जितेंद्र कोचर, अजय गुलगुलिया, कल्याण चंद चोपड़ा सहित शाला स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *