Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

पीबीएम अस्पताल को सोनोग्राफी व दो एक्स-रे मशीनें भेंट कीं

पीबीएम अस्पताल को सोनोग्राफी व दो एक्स-रे मशीनें भेंट कीं
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध न्यू मेडिसिन विंग, पीबीएम अस्पताल परिसर में मरीजों की सुविधा के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से सीएसआर फंड के माध्यम से एक सोनोग्राफी मशीन एवं दो एक्स-रे मशीनें भेंट की गईं। इन मशीनों की अनुमानित लागत करीब 75 लाख रुपए है। मशीनों के उपलब्ध होने से न्यू मेडिसिन विंग में भर्ती मरीजों को सोनोग्राफी एवं एक्स-रे जांच के लिए अस्पताल के दूसरे भवन परिसर में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे मरीजों को जांच के दौरान होने वाली परेशानी कम होगी और उपचार प्रक्रिया भी अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनेगी। इस अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. बीसी घीया, रिद्धिमा गुप्ता, सचिन बांठिया, ओंकारमल चौधरी, रंजन साहू एवं डीपी पचीसीया उपस्थित रहे। डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि एसबीआई बैंक की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए उठाया गया यह कदम प्रेरणादायी एवं उपयोगी है। अस्पताल में आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध होने से मरीजों को बेहतर एवं त्वरित उपचार मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *