Bikaner Bikaner District Rajasthan

मां सती मंदिर में सजे छप्पन भोग, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मां सती मंदिर में सजे छप्पन भोग, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बीकानेर। डाभी अमावस्या के अवसर पर मां सती माता मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजित किए गए। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। इस अवसर पर महाछप्पन भोग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां सती के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मां सती माता भक्त मंडल की ओर से नोटों से तैयार की गई मालाओं से निज मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया। वहीं कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *