Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

नगरीय निकाय आम चुनावः निर्वाचन के दिन संबंधित नगरीय क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

नगरीय निकाय आम चुनावः निर्वाचन के दिन संबंधित नगरीय क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के संदर्भ में विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में मतदान के दिवस सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 9 सितम्बर को बीकानेर नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र में तथा 11 सितम्बर को नगर पालिका नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, खाजूवाला, लूणकरणसर और नापासर में मतदान के दिवस मतदान होने की स्थिति में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त आदेश सामान्य प्रशासन (ग्रुप-2) विभाग द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत जारी किए गए हैं। उक्त आदेश जिले की संबंधित नगर पालिका निर्वाचन क्षेत्र के अलावा अन्य किसी तहसील अथवा ग्रामों पर लागू नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *