

श्री ब्राह्मण स्वर्णकार गणेश मंदिर में 14 सितंबर को मनाया जाएगा गणेश जन्मोत्सव
बीकानेर। कोटगेट सट्टा बाजार स्थित श्री ब्राह्मण स्वर्णकार गणेश मंदिर ट्रस्ट की ओर से गणेश जन्मोत्सव 14 सितंबर को धार्मिक आयोजनों के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसे लेकर ट्रस्ट मंडल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। ट्रस्टी मनसाराम सोनी ने बताया कि गणेश जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तों में 501 किलो बूंदी का प्रसाद एवं पंचामृत वितरित किया जाएगा। पुजारी शंकर सेवग ने बताया कि इस अवसर पर गणेश प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। बैठक में मनसाराम सोनी, नीलेश सोनी, सुरेश सोनी, भवानी शंकर, विजय कुमार सोनी, रामस्वरूप सोनी, कूंदन सोनी सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
