

अपना घर आश्रम में प्रभुजनों संग मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी
बीकानेर। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर रानी बाजार स्थित अपना घर आश्रम में बहनों ने प्रभुजनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और स्नेह के साथ मनाया। इस अवसर पर बहनों ने प्रभुजनों के कुमकुम से तिलक कर अक्षत लगाए और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में तारा बोथरा, कांता रामपुरिया, मीनाक्षी सांड, सुनीता डागा, राखी तातेड, स्वाति बोथरा, ज्योति सांड, तनीषा डागा एवं धनलक्ष्मी जैन सहित अन्य बहनों ने प्रभुजनों को राखी बांधी। बहनों ने प्रभुजनों के जीवन में सुख, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना करते हुए उनके साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर कृपाशंकर सिंह, कीर्तिकुमार उर्फ बंटी भांगड़िया एवं नितिन भूतड़ा भी प्रभुजनों के साथ मौजूद रहे। सभी ने प्रभुजनों के साथ समय बिताया और पर्व की खुशियां साझा कीं। आश्रम की सेवा एवं व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर नितिन भूतड़ा ने आश्रम को एयर कंडीशनर भेंट किया। इस सहयोग के लिए आश्रम की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से आश्रम में अपनत्व, स्नेह और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनाएं देखने को मिलीं।
