Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

मुक्तिनाथ महादेव मंदिर का नौवां पाटोत्सव श्रद्धा से मनाया

मुक्तिनाथ महादेव मंदिर का नौवां पाटोत्सव श्रद्धा से मनाया
बीकानेर। ब्रह्म बगीचा स्थित मुक्तिनाथ महादेव मंदिर का नौवां पाटोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। पाटोत्सव का मुख्य आकर्षण भगवान मुक्तिनाथ महादेव का 108 प्रकार की दुर्लभ औषधियों से किया गया सहस्रधारा अभिषेक रहा। शिव सत्यनाथ महाराज ने शिव पूजन के साथ अभिषेक संपन्न करवाया। पुजारी बाबा के सानिध्य में बटुक महाराज, संजय ओझा, शिवशंकर, गणेश, आनंद महाराज एवं मुरलीमनोहर पुरोहित सहित युवा विद्वान पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। अभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान मुक्तिनाथ के दर्शन किए। इस अवसर पर हीरालाल हर्ष, राजेश चूरा, बृजगोपाल जोशी, रामेश्वरानंद महाराज सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *