Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

दिव्यांगजनों के लिए 1-2 सितम्बर को लगेगा कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण शिविर

जरूरतमंद दिव्यांगजनों के लिए 1-2 सितम्बर को लगेगा कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण शिविर
बीकानेर। रोटरी क्लब, बीकानेर, आचार्य नानेश नेत्र चिकित्सालय, बीकानेर एवं इनाली फाउंडेशन, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंद दिव्यांगजनों के लिए स्वचालित कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 1 एवं 2 सितम्बर को रोटरी भवन, सादुल गंज, बीकानेर में किया जाएगा। रोटरी क्लब अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ऐसे दिव्यांगजनों को आधुनिक तकनीक से निर्मित स्वचालित कृत्रिम हाथ उपलब्ध करवाना है, जिनका किसी कारणवश हाथ कट गया है अथवा हाथ के अभाव में उन्हें दैनिक जीवन की सामान्य गतिविधियां करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आर.पी. बालेचा ने बताया कि शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित कृत्रिम हाथ उपलब्ध करवाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृत्रिम हाथ मिलने से लाभार्थियों को दैनिक कार्यों में सुविधा के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आयोजकों ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *