Bikaner Bikaner District Politics Rajasthan

कांग्रेस की कार्यशाला, अधिकृत प्रत्याशी को जिताने का आह्वान

कांग्रेस की कार्यशाला, अधिकृत प्रत्याशी को जिताने का आह्वान
बीकानेर। बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख कांग्रेसजनों की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में आगामी चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि पार्टी जिसे भी अधिकृत प्रत्याशी घोषित करे, सभी कांग्रेसजनों को उसे जिताने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, यशपाल गहलोत, रमजान अली कच्छावा, जिया उर रहमान, नितिन वत्स सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *