Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

तीज तिरंगा मेहंदी प्रतियोगिता में प्रीति सोनी प्रथम

तीज तिरंगा मेहंदी प्रतियोगिता में प्रीति सोनी प्रथम
बीकानेर। वन्देमातरम मातृशक्ति टीम की ओर से तीज तिरंगा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 138 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रीति सोनी ने प्रथम, जयश्री शर्मा ने द्वितीय तथा चंद्रेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन के दौरान बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट ड्रेस एवं बेस्ट मेकअप के पुरस्कार भी प्रदान किए गए। वेदांशी शर्मा ने बेस्ट हेयर स्टाइल एवं बेस्ट मेकअप का खिताब जीता, जबकि बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार कविता कंवर को दिया गया। गीता खड़गोदिया ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका मंजू विजय बोथरा तथा मेहंदी एवं नेल आर्टिस्ट वर्षा ने निभाई। मुख्य अतिथि श्रीकांता कोचर ने कहा कि हाथ का हुनर बड़ी ऊंचाइयों को छू सकता है। इस अवसर पर रमनदीप चौधरी, कामिनी भोजक सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *