Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

दो दिवसीय शिविर संपन्न

देशभर से जुटे प्रोफेशनल्स व बुद्धिजीवियों ने विभिन्न विषयों पर रखे विचार
बीकानेर। अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के हुक्म संघ के नवम पट्टधर आचार्य प्रवर 1008 रामलालजी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के चातुर्मास स्थल सेवा सदन एवं गंगाशहर मार्ग स्थित आदिनाथ भवन में साधुमार्गी जैन प्रोफेशनल फोरम (एसपीएफ) का दो दिवसीय शिविर संपन्न हुआ। श्राविका वर्षा कुदाल ने बताया कि शिविर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रोफेशनल्स एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। समापन सत्र में अतिथि वक्ता डॉ. तारकेश्वर जैन, विनीत बयां एवं अक्षय नाहर रहे। डॉ. तारकेश्वर जैन ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांतों तथा आचार्य रामलालजी सहित चरित्र आत्माओं के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए। शिविर के दौरान रत्नेश जैन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की खूबियों, कमियों एवं उपयोगिता पर विचार रखे। वहीं मोहित भूरा, रोहन मेहता एवं सिद्धार्थ नाहटा ने विभिन्न सत्रों में अपने विचार साझा किए। शिविर में सुरेंद्र कुमार दस्सानी, कन्हैयालाल बैद, सुरेश बच्छावत, नवीन कोठारी, समता अरिहंत बांठिया, अलका डागा, रौनक गुलगुलिया एवं सुमित सेठिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *