Bikaner Bikaner District India Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

निरक्षरता से आजादी का संदेश, बालिकाओं और महिलाओं को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

निरक्षरता से आजादी का संदेश, बालिकाओं और महिलाओं को शिक्षा के प्रति किया जागरूक
बीकानेर। आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान द्वारा खान कॉलोनी बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘निरक्षरता से आजादी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को शिक्षा के महत्व से अवगत कराना तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करना रहा। डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति के जीवन को नई दिशा और समाज को नई पहचान देता है। इस मौके पर नीति शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र को बच्चों की सुविधा के लिए छत का पंखा भेंट किया गया। साथ ही बच्चों को किताबें, स्टेशनरी, रंग एवं अन्य शिक्षण सामग्री वितरित कर उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर शीतल बिनावरा, रेखा मिड्ढा आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *