Bikaner Bikaner District Rajasthan

किन्नौर कैलाश की कठिन तीर्थयात्रा पूरी कर बीकानेर लौटे श्रद्धालु

किन्नौर कैलाश की कठिन तीर्थयात्रा पूरी कर बीकानेर लौटे श्रद्धालु
बीकानेर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित पवित्र किन्नौर कैलाश महादेव की कठिन एवं रोमांचक तीर्थयात्रा पूरी कर बीकानेर के तीर्थयात्री वापस लौटे। बीकानेर पहुंचने पर श्रद्धालुओं का तिरंगा झंडा, तिरंगा साफा एवं तिरंगा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। यात्रा पूरी कर लौटे श्रद्धालुओं में स्वरूप सिंह, कैलाशी योगेश कुमार झा, हेमंत तंवर और दीपेश अग्रवाल शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने किन्नौर कैलाश की यात्रा को आध्यात्मिक आस्था के साथ-साथ रोमांच और कठिन चुनौतियों से भरा अनुभव बताया। इस अवसर पर डॉ. रामदेव अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, ओम प्रकाश पुरी एवं दिनेश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने तीर्थयात्रियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *