

गौवंश को खिलाया 100 क्विंटल हरा चारा
बीकानेर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ ने अपने जन्मदिन के अवसर पर उदासर स्थित गौशाला पहुंचकर गौवंश को 100 क्विंटल हरा चारा खिलाया। इस अवसर पर सलवीर समेजा, कालू सिंह, किशन पंडित, हर्षित स्वामी, चयन जोशी, शंकरलाल जाट, शौर्य बिश्नोई सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। राठौड़ ने कहा कि गौवंश की सेवा ही जन्मदिन मनाने का सबसे सार्थक तरीका है। उन्होंने समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान भी किया।
