Bikaner Bikaner District Rajasthan

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बीकानेर। कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया एवं वंदे मातरम मातृशक्ति टीम के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जामुन, नींबू, बेल, मीठा नीम, सहजन सहित विभिन्न छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कामिनी भोजक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर प्रकृति के संरक्षण में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर सपना तिवाड़ी, विजयलक्ष्मी मूंधड़ा, दमयंती, लक्ष्मी हटीला, सुनीता खत्री, खुश भोजक एवं सीता शर्मा सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *