

पुगलिया को मिलेगा ’इंटरनेशनल एक्सीलेंसी अवार्ड
बीकानेर। बीकानेर के पत्रकार तथा दुनियाभर के मारवाड़ी समाज में सर्वाधिक लोकप्रिय समाचार पत्र सम्पादक रवि पुगलिया को प्रतिष्ठित अन्तरराष्ट्रीय सम्मान इंटरनेशनल एक्सीलेंसी अवार्ड-2025 प्रदान किया जाएगा। आगामी 5 अक्टूबर 2025 को दुबई में एक समारोह में पुगलिया यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्राप्त कर अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर की कलम का कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस अवार्ड सेरेमनी में विश्व के उद्योग जगत, फिल्म जगत, समाजसेवा, पत्रकारिता एवं बुद्धिजीवी वर्ग के नामी-गिरामी लोग शामिल होंगे।
