India

विकास की सशक्त मार्गदर्शक हैं पांडुलिपियां

image description

विकास की सशक्त मार्गदर्शक हैं पांडुलिपियां
बीकानेर। राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान बीकानेर में संग्रहित भारतीय ज्ञान परंपरा की पांडुलिपियों का प्रदर्शन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में किया गया। इस इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने किया। इस प्रदर्शनी के अंतर्गत राजस्थान के अलावा महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर इन राज्यों के साथ-साथ तुर्की, ईरान, अमेरिका, फ्रांस, नेपाल से आई पांडुलिपियों का भी प्रदर्शन किया गया। डॉ नितिन गोयल ने बताया कि राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान में संधारित्र पांडुलिपियों का इस तरह राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन 21वीं शताब्दी में प्रथम बार हुआ है जो की बीकानेर के लिए एक गौरव का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *