

शिक्षाविद् शर्मा का शतायु सम्मान
बीकानेर। सामाजिक सरोकारों की अग्रणी संस्था कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा बीकानेर के शिक्षाविद् ज्ञानमल शर्मा का उनके निवास स्थान पर जाकर शतायु सम्मान किया शाल, श्रीफल,माला और प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मान किया गया। फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक ने कहा कि शर्मा संतुलित और नियमित जीवन जीने वाले व्यक्ति रहे है। पर्वतारोही आर के शर्मा ने कहा कि शर्मा आज भी अपना जीवन उसी तरह नियमित और संतुलित तरीके से जीते है जैसा वे अपने जीवन के शुरुआती चक्र में रखते थे। इस अवसर पर नितिन वत्सस, गंगासिंह, निर्मल कुमार शर्मा, ललित मोहन शर्मा, श्रीमती छोटा देवी,श्रीमती मधु शर्मा, खुश भोजक, नताशा सहित गणमान्य जन मौजूद थे।
