

युवा पीढ़ी के विकास में किशोर सर का योगदान महत्वपूर्ण
बीकानेर। बीकानेर में अंग्रेजी भाषा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने वाले इंग्लिश गुरु किशोरसिंह राजपुरोहित द्वारा स्थापित किशोर सर क्लासेज के 35वर्ष पूर्ण होने पर समारोह का आयोजन किया गया। किशोरसर के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में उनसे अंग्रेजी पढ़े हुए स्टूडेंट्स सहित शहर के गणमान्यजन इस समारोह में उपस्थित थे। इस मौके पर विविध क्षेत्रों से जुड़ी शख्सियतों व स्टूडेंट्स ने किशोरसिंह राजपुरोहित से जुड़े अपने संस्मरण भी सुनाए। सभी ने माना कि बीकानेर की युवा पीढ़ी के युगानुकूल विकास में किशोरसर का योगदान इतिहास में स्वर्णाक्षरों से लिखा जाएगा। इस अवसर पर चिंतक दीपचंद सांखला, व्यवसायी शशिमोहन मूंधड़ा, राजेश चूरा, अशोक मोदी, सुभाष मित्तल, सोहनलाल बैद, व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, रामरतन धारणिया, विक्रम कल्ला, आरएनबी के के.के.बजाज, मनोज बजाज, राजेश व्यास, भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, महावीर रांका, गुमानसिंह राजपुरोहित,सहित राजनीति, शिक्षा, न्यायिक, प्रशासनिक सेवा से जुड़े अनेक नामी-गिरामी लोग मौजूद थे। संगीतमयी प्रस्तुति उभरते गायक राजा किराड़ू ने देकर समां बांध दिया।
