Bikaner Bikaner District Rajasthan

शिक्षकों के अभाव में छात्र हो रहे टीसी लेने के लिए मज़बूर

शिक्षकों के अभाव में छात्र हो रहे टीसी लेने के लिए मज़बूर
बीकानेर। जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली अनेक ग्राम पंचायतों के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के अभाव में इन स्कूलों में प्रवेश लिए हुए छात्र पढ़ाई से वंचित रह रहे हैं तथा उन्हें मजबूरन टीसी कटवा कर स्थानीय निजी स्कूलों में प्रवेश लेना पड़ रहा है। यह कहना है जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग का। सियाग ने आज ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जाकर अतिरिक्त निदेशक प्रारम्भिक व माध्यमिक से वार्ता कर शिक्षकों की कमी पूर्ति के लिए ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सियाग के साथ सरपंच प्रतिनिधि पेमाराम सरवन राम दमाराम मेघवाल कोजाराम मेघवाल मुनीराम स्वामी मेघाराम गोपाल मुनीराम मेघवाल संतोष सांसी जगदीश राम किशन पामरा चुन्नीलाल मेघवाल रामलाल लाबूराम लालू राम पप्पू राम नाई मगाराम गोदारा सुरेश गिरी लाभूराम कैलाश नई पूर्ण गिरी हेमाराम पदम गिरी मोहनलाल मेघाराम नायक गणेश राम रामलाल गोदारा आसाराम बीरबल भागीरथ दुलाराम अमराराम बंसीलाल इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *