Bikaner Bikaner District Rajasthan

रोजगार सहायता शिविर 24 को

रोजगार सहायता शिविर 24 को
बीकानेर। जिला प्रशासन के निर्देशन में उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा 24 जुलाई को राजकीय आईटीआई (पुरुष) में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। कार्यालय के उपनिदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि शिविर में बीकानेर सहित देश और राज्य की प्रमुख कंपनियों द्वारा जिले के बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार सहायता और विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्वरोजगार एवं रोजगार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोलर, फाइनेंस, फूड प्रोडक्ट, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, इंश्योरेंस और सिक्योरिटी गार्ड आदि निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों ने रोजगार सहायता शिविर के लिए अपना पंजीकरण करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *